Old age home

 #वृद्ध आश्रम

#अपना घर

#old age home

यह कुछ ऐसे शब्द है जब इनको सुनता हूं तो यह कवि-हृदय अंदर तक दहल उठता है और बरबस मेरा मन रोने लगता है

 वाह रे आधुनिकता !

               सचमुच इस दुनिया ने कितनी ज्यादा तरक्की कर ली खासकर मेरे हिंदुस्तान ने इस आधुनिकता की इस खोखली चकाचौंध में अपने संस्कार अपनी सभ्यता की आंख मूंदकर होली जला दी

जिन माता पिता ने बड़े अरमानों के साथ अपने बच्चों की परवरिश की चाहे खुद भुखे सोए, चाहे खुद ने फटे कपड़े पहने, चाहे खुद नंगे पैर सर्दी गर्मी बरसात को झेला पर कभी भी अपने बच्चों को भूखा नहीं सोने दिया अच्छे से अच्छे कपड़े दिलाएं महंगे से महंगे जूते ला कर दिए और तो और महंगी से महंगी स्कूल में पढ़ाया चाहे कितना ही कर्ज अपने सर ढोना पड़ा चाहे उनके सामर्थ में था या नहीं था लेकिन सिर्फ इतना सा अरमान पाला कि बच्चे अच्छे पढ़ लिखकर कामयाब हो जाएं और हमें वृद्ध अवस्था में अच्छे से संभाल सके लेकिन,

      लेकिन हम पढ़े भी हम बढे भी हमने खूब सारी तरक्की भी की लेकिन वो माता-पिता जिन्होंने हमारे लिए इतना कुछ त्याग, समर्पण किया और अपने ख्वाबों तक की तिलांजलि दे दी हो उनको हमने क्या दिया यह वृद्ध आश्रम यह ओल्ड एज होम या फिर अपना घर, इन सब को देख कर ऐसा प्रतीत होता है जैसे हम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान #श्रीराम जो हमारे आदर्श हैं जिन्होंने अपनी छोटी माता केकई और पिता महाराज दशरथ के एक बार मात्र कहने पर खुशी खुशी वनवास झेल लिया, जैसी सरवन कुमार जिसने अपने माता-पिता को अपने कांधे पर तराजू रख के दोनों पलड़ों में बैठा कर सारे तीरथ धाम की यात्रा कराई, शायद इन सब को हम पूरी तरह से भुला चुके हैं ।


माता पिता जो कि वृद्ध हो चुके हैं भूखे रहें उनको घर में रखने के लिए हमारे पास जगह नहीं है और हम सामाजिक प्रतिष्ठा दिखाने के लिए बाहर भंडारे और भोज का आयोजन करें गौ माता सड़कों पर भूखी प्यासी बेसहारा घूमती फिरे और कुत्तों को हम घर में अपने बिस्तरों पर साथ सुलाएं उन्हें दूध बिस्किट खिलाएं


आपको नहीं लगता हम अपनी संस्कृति सभ्यता को भूलाकर और विनाश की ओर अग्रसर हो रहे हैं खैर मैं एक छोटा सा कलमकार ठहरा पता नहीं मेरी बात आपके ज़हन तक पहुंच भी पाए या ना पाए फिर भी आप तक अपनी बात पहुंचाने के लिए मैंने कुछ रचनाएं लिखिए


इनको पढ़कर एक बार सिर्फ एक बार जरूर अपनी संस्कृति अपनी सभ्यता की तरफ गौर करें धन्यवाद

#Sawan_chauhan_karoli

लेखक,कवि - सावन चौहान कारोली


#old age home #own home #old age home These are some such words, when I hear them, this poet's heart stirs to the core and my heart starts crying. Vaah re adhunikta Really, how much progress has this world made, especially my India, in this hollow glare of this modernity, blindly lit holi of its culture and its civilization. The parents who raised their children with great desires, whether they themselves slept hungry, whether they themselves wore torn clothes, or bare feet themselves faced the winter heat rain, but never let their children sleep hungry, get the best clothes expensive. He brought expensive shoes from him and taught him in the most expensive school, no matter how much debt he had to bear, whether it was in his ability or not, but brought up only such a desire that children should be successful by studying well and we should be in old age. can handle well Even though we studied, we grew up, we also made a lot of progress, but what have we given to those parents who have given so much sacrifice, dedication and even their dreams for us, this old age ashram, this old age home or our own home. Looking at it, it seems as if we are the Maryada Purushottam Lord Shri Ram, who is our idol, who happily endured exile at the mere request of his younger mother and father, like Sarvan Kumar who held his parents with a scale on his shoulder. By sitting in both the panes, we made a visit to the entire Tirath Dham, perhaps we have completely forgotten all this. We have no other place to keep the parents who are old and hungry in the house and we organize bhandaras and banquets outside to show social prestige. Let us sleep together on our beds at home, feed them milk biscuits You do not think that we are forgetting our culture, civilization and are moving towards destruction, well I am a small penman, I do not know whether my words can reach your mind or not, yet I have written some compositions to convey my point to you. After reading these, only once, definitely pay attention to your culture, your civilization, thank you Writer, Poet - Sawan Chauhan Karoli

https://sawankigazal.blogspot.com/2019/07/Ab-wo-maa-kyon-nahi-suhati.html?m=1

Popular posts from this blog

मनीष तिवारी जी की किताब

बस यूं ही